Bihar: लड़की से छेड़खानी के विरोध पर बदमाशों ने 16 लोगों पर फेंका तेजाब, सभी गंभीर घायल

डीएन ब्यूरो

बिहार के वैशाली में बुधवार को छेड़खानी के मामले ने इतने बड़े विवाद का रूप ले लिए है कि इसमें एक या दो नहीं बल्कि 16 लोगों की जिंदगी दाव पर लग गई है। यहां छेड़खानी का विरोध करने पर एक साथ 16 लोगों पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं, घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

एसिड अटैक में अस्पताल में भर्ती लोग
एसिड अटैक में अस्पताल में भर्ती लोग


बिहार: वैशाली में बुधवार को छेड़खानी का विरोध करने पर एक ही परिवार के 16 लोगों पर तेजाब फेंक दिया गया है। तेजाब फेंकने से सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी को जल्दी से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल में सभी का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक, पहुंची तीन वर्षों की महिला टॉपर्स, राष्ट्रपति के सचिव रहे मुख्य अतिथि

जानकारी के मुताबिक वैशाली थाने के दाउदनगर में पीड़ित परिवार में एक लड़की के साथ गांव के कुछ लड़कों ने दो दिन पहले छेड़खानी की थी। बुधवार को पीड़ित परिवार और बदमाशों के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिस दौरान बदमाशों ने 16 लोगों पर तेजाब फेंक दिया। इसमें सभी 16 लोग घायल हो गए हैं। यहां तक की हमला करने वाले लोगों में से भी 5 लोग इसमें घायल हुए हैं। जिन्हें वैशाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सदर एसडीओपी राघव दयाल सदर अस्पताल पहुंचे और तेजाब से जख्मी लोगों से घटना की जानकारी ली।

हमले में झुलसे लोग

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी ने कहा- आईएएस की परीक्षा में विषयों का सही चयन बेहद जरुरी

घायलों में दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी हैं। घायलों में रूपा कुमारी, जयप्रकाश सिंह, चंद्रकला देवी, रविन्द्र भगत, देवेंद्र भगत, गुड़िया देवी, मनोज भगत, अनिल भगत, नवल किशोर सिंह, पिंटू भगत, अर्जुन कुमार, रौशन कुमार, महेश साह, रामानंद भगत सहित 16 लोग शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 










संबंधित समाचार