रणवीर सिंह अब फिल्मों के लिए नहीं लेंगे फीस, जानिए इसके पीछे की वजह..

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अब अपनी फिल्मों के लिए फीस नहीं लिया करेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिए इसकी वजह..

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह


नई दिल्ली: बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में शुमार रणवीर सिंह ने एक के बाद एक बैक टू बैक कई सारी हिट फिल्में दी हैं। जिससे उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और सिंबा के बाद गली बॉय जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?

दरअसल खबर ये आ रही है कि रणवीर सिंह अब अपनी फिल्मों के लिए फीस नहीं लिया करेंगे। अब वो भी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, सलमान खान और आमिर खान जैसे दिग्गज सितारों की राह पर चलते हुए प्रोड्यूसर्स के साथ कमाई में हिस्सेदारी लेंगे।

रणवीर सिंह

यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रणवीर अपनी अगली फिल्म '83' की कमाई में अच्छा-खासा शेयर लेने वाले हैं। बता दें कि ये फिल्म  देश को पहला विश्वकप दिलाने वाले महान क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।
 










संबंधित समाचार