यूपी कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर..प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 3-3 सचिवों की नियुक्ति

डीएन ब्यूरो

यूपी कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दोनों प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मदद के लिए 3-3 सचिव नियुक्त किए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया


लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दोनों प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग के लिए तीन-तीन सचिव नियुक्त किए हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस रिलीज जारी करके दी।

यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!

 

प्रियंका गांधी के प्रभार वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए जुबैर खान, कुमार आशीष और बाजीराव खाडो को एआईसीसी सेक्रटरी (सचिव) बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभार वाले वेस्ट यूपी के लिए राणा गोस्वामी, धीरज गुर्जर और रोहित चौधरी को सचिव नियुक्त किया है।  

यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?

गौरतलब है कि बीते 23 जनवरी को प्रियंका कांग्रेस महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था।महासचिव पद पर नियुक्त किए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने 11 से 14 फरवरी के बीच यूपी का चार दिन का दौरा किया था। 










संबंधित समाचार