राष्ट्रपति चुनाव: समर्थन जुटाने के लिए रांची पहुंचे रामनाथ कोविंद

डीएन संवाददाता

प्रचार-प्रसार के सिलसिले में एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद आज रांची पहुंचे। यहां सीएम रघुवर ने उनका स्वागत किया।

रामनाथ कोविंद का स्वागत करते सीएम रघुवर
रामनाथ कोविंद का स्वागत करते सीएम रघुवर


रांची: राष्ट्रपति चुनाव होने में महज लगभग चार दिन ही बचे हैं। ऐसे में राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। दोनों उम्मीदवार अलग-अलग राज्यों में जाकर विधायकों और सांसदों से समर्थन की अपील कर रहे हैं। एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार आज रांची पहुंचे और समर्थन की मांग की।

यह भी पढ़े: अब तक कौन-कौन रहे हैं भारत के राष्ट्रपति?

इसी सिलसिले में एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद आज रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री रघुवर दास और बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत अन्य सहयोगी दलों के समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कोविंद सीधे मुख्यमंत्री आवास गए।

यह भी पढ़ें: रामनाथ कोविंद की पहली प्रतिक्रिया- कभी सोचा नहीं था कि मैं बनूंगा राष्ट्रपति

भगवान बिरसा मुंडा के लिए प्रकट की श्रद्धा

इस दौरान रामनाथ ने भगवान बिरसा मुंडा और सिदो कान्हू के प्रति श्रद्धा प्रकट की और कहा कि भारतीय संविधान ही मेरी विचारधारा है। उन्होंने झारखंड की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मेरे प्रति सबकी आस्था भारतीय परंपराओं और संस्कारों का सम्मान है।

यह भी पढ़े: ..तो कुछ इस तरह होती है राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना

जनता की तरफ से कोविंद का स्वागत: सीएम रघुवर

सीएम रघुवर ने कहा कि राज्यपाल के तौर पर रामनाथ के कार्य ने पद की गरिमा बढ़ाई। झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की तरफ से कोविंद का स्वागत है। रामनाथ को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद देता हूं।

यह भी पढ़ें: रामनाथ कोविंद के बारे में जानिए कुछ दिलचस्प बातें..

कल जाएंगे जयपुर

रामनाथ कोविंद गुरुवार को जयपुर जाएंगे। करीब तीन घंटे की जयपुर यात्रा में कोविंद बीजेपी के सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। बता दें कि विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के बाद रामनाथ कोविंद अब जयपुर जा रहे हैं।










संबंधित समाचार