Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने देशवासियों से की साल 2022 की पहली मन की बात, जानिये खास बातें

डीएन ब्यूरो

): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिये देश वासियों से अपने मन की बात की। जनिये पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

पीएम मोदी ने की मन की बात
पीएम मोदी ने की मन की बात


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिये देश वासियों से अपने मन की बात कर रहे हैं। आज इस कार्यक्रम का यह 85वां एपिसोड है। इसके साथ ही पीएम मोदी की साल 2022 की यह पहली मन की बात भी है। इस रिपोर्ट में पढ़िये पीएम मोदी के अब तक मन की बात की कुछ खास बातें।

1. कुछ दिन पहले ही हमने गणतंत्र दिवस भी मनाया; राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी, उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है।

2. आज पूज्य बापू महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि है; 30 जनवरी का दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है।

3. हम सबको अपने घरों में इन बच्चों के बारे में ज़रूर बताना चाहिए; इनसे हमारे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी और उनके भीतर देश का नाम रोशन करने का उत्साह जगेगा।

4. अमृत महोत्सव के आयोजनों के बीच कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए गए; एक है, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार; ये पुरस्कार उन बच्चों को मिले, जिन्होंने छोटी उम्र में साहसिक व प्रेरणादायी काम किए।

5. देश में अभी पद्म सम्मान की भी घोषणा हुई; पुरस्कार पाने वालों में कई ऐसे नाम भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं; ये हमारे देश के unsung heroes हैं, जिन्होंने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए। 

6. मध्य प्रदेश के अर्जुन सिंह को बैगा आदिवासी नृत्य की कला को पहचान दिलाने लिए पद्म सम्मान मिला है।

7. मणिपुर की 77 साल की लौरेम्बम बीनो देवी दशकों से मणिपुर की Liba textile art का संरक्षण कर रही हैं; उन्हें भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

8. उत्तराखंड की बसंती देवी जी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है; उन्होंने नदी को बचाने के लिए संघर्ष किया और पर्यावरण के लिए असाधारण योगदान दिया; उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काफी काम किया।

9. मध्य प्रदेश के अर्जुन सिंह को बैगा आदिवासी नृत्य की कला को पहचान दिलाने लिए पद्म सम्मान मिला है।

10. मुझे एक करोड़ से ज्यादा बच्चों ने अपने ‘मन की बात’ पोस्ट कार्ड के जरिए लिखकर भेजी है; ये एक करोड़ पोस्ट कार्ड, देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं, विदेश से भी आए हैं।

11. इन पोस्टकार्ड्स में इस बात के दर्शन होते हैं कि देश के भविष्य के लिए हमारी नई पीढ़ी की सोच कितनी व्यापक और कितनी बड़ी है।

12. मुझे IIT BHU के एक Alumnus के इसी तरह के दान के बारे में भी पता चला है | BHU के पूर्व छात्र जय चौधरी जी ने, IIT BHU Foundation को एक मिलियन डॉलर यानि करीब-करीब साढ़े सात करोड़ रुपए Donate किये।

13. हमारे देश में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े बहुत सारे लोग हैं, जो दूसरों की मदद कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं | मुझे बेहद खुशी है कि इस तरह के प्रयास उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खासकर हमारी अलग-अलग IITs में निरंतर देखने को मिल रहे हैं।

14. मेरे प्यारे देशवासियो, प्रकृति से प्रेम और हर जीव के लिए करुणा, ये हमारी संस्कृति भी है और सहज स्वभाव भी है | हमारे इन्ही संस्कारों की झलक अभी हाल ही में तब दिखी, जब मध्यप्रदेश के Pench Tiger Reserve में एक बाघिन ने दुनिया को अलविदा कर दिया।

15. हम हर चेतन जीव से प्रेम का संबंध बना लेते हैं | ऐसा ही एक दृश्य हमें इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में भी देखने को मिला | इस परेड में President’s Bodyguards के चार्जर घोड़े विराट ने अपनी आख़िरी परेड में हिस्सा लिया।

16. वर्ष 2013 में 37 और 2014 में 32 गैंडों को तस्करों ने मार डाला था | इस चुनौती से निपटने के लिए पिछले सात वर्षों में असम सरकार के विशेष प्रयासों से गैंडों के शिकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा अभियान चलाया गया।

17. आप सभी जानते हैं कि एक सींग वाला गैंडा हमेशा से असमिया संस्कृति का हिस्सा रहा है | भारत रत्न भूपेन हज़ारिका जी का ये गीत हर एक कान में गूँजता होगा।

18. मेरे प्यारे देशवासियो, जब एक निष्ठ प्रयास होता है, नेक नियत से काम होता है तो उसके परिणाम भी मिलते हैं | इसका एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है, असम से।

19. भारतीय संस्कृति के विविध रंगों और आध्यात्मिक शक्ति ने हमेशा से दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर खींचा है| अगर मैं कहूँ कि भारतीय संस्कृति, अमेरिका, कनाडा, दुबई, सिंगापुर, पश्चिमी यूरोप और जापान में बहुत ही लोकप्रिय है तो यह बात आपको बहुत सामान्य लगेगी, कोई हैरानी नहीं होगी।

20. ऐसे ही सैकड़ों उदाहरण यह बताते हैं, हमारी संस्कृति, हमारे लिए ही नहीं, बल्कि, पूरी दुनिया के लिए एक अनमोल धरोहर है | दुनिया भर के लोग उसे जानना चाहते हैं, समझना चाहते हैं, जीना चाहते हैं।

21. निरंजॉय सिंह के लिए रिकॉर्ड तोड़ना कोई बात नयी नहीं है, इससे पहले भी, उन्होंने, एक मिनट में एक हाथ से सबसे ज्यादा Knuckle push-ups का रिकॉर्ड बनाया था | मुझे पूरा विश्वास है कि निरंजॉय सिंह से आप प्रेरित होंगे और physical fitness को अपने जीवन का हिस्सा बनायेंगे।

22. आप, एक बार में कितने push-ups कर सकते हैं | मैं जो आपको बताने वाला हूँ, वो निश्चित रूप से आपको आश्चर्य से भर देगा | मणिपुर में 24 साल के युवा थौनाओजम निरंजॉय सिंह ने एक मिनट में 109 push–ups का रिकॉर्ड बनाया है।

23. Ladakh को जल्द ही एक शानदार Open Synthetic Track और Astro Turf Football Stadium की सौगात मिलने वाली है | यह stadium 10,000 फीट से अधिक की ऊँचाई पर बन रहा है| Ladakh का यह सबसे बड़ा open stadium होगा जहाँ 30,000 दर्शक एक साथ बैठ सकेंगे।










संबंधित समाचार