LockDown in Bihar: लॉकडाउन के बावजूद सड़कों पर लोगों का हंगामा, पीएम ने की ये अपील..

डीएन ब्यूरो

बिहार सरकार ने कोराना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आमलोगों की सुरक्षा के लिए 31 मार्च तक लॉकडाउन का आदेश दिया है। सोमवार की सुबह से ही बिहार में लॉकडाउन कर दिया गया है। जिस दौरान लोगों का मिला-जुला असर देखने को मिला है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

लॉकडाउन के दौरान बसों पर हंगामा करते लोग
लॉकडाउन के दौरान बसों पर हंगामा करते लोग


पटनाः पूरे राज्य में आज से कोरोना संकट को देखते हुए तत्काल प्रभाव से 31 मार्च 2020 तक सभी जिला मुख्यालयों, अनुमंडल मुख्यालयों, प्रखंड मुख्यालयों और सभी नगर निकायों को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान अनिवार्य और आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन पर सरकार ने दिखाई सख्ती, पालन ना करने वालों के खिलाफ होगा..

लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर लोग

इसके बावजूद कुछ लोग घर से बाहर नजर आए हैं। पटना के मीठापुर बसस्टैंड पर लोगों की काफी भीड़ जमा है। दूसरे राज्यों से बिहार पहुंचे लोगों की भीड़ बस स्टैंड पर बसों की तलाश में लगी है। लोग बसें ना मिलने पर हंगामा कर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद भी लोग सड़कों पर बाहर निकल रहे हैं। सीतामढ़ी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस फोर्स घूम-घूम कर दुकाने बंद कराने के लिए कह रही है। टेंपो और दूसरी गाड़ियों को चलने से रोक रही है। 31 मार्च तक बिहार में लॉक डाउन की स्थिति के दौरान निजी प्रतिष्ठान, निजी कंपनियों के कार्यालय, सार्वजनिक परिवहन सेवा पूर्णता बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः भारत में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मरीज, ये हैं ताजा आंकड़े 

बता दें कि प्रधानमंत्री ने ये आदेश दिए हैं कि सभी को लॉकडाउन का सही से पालन करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जो इन आदेशों को नहीं मानेगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। लॉकडाउन की स्थिति पर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।










संबंधित समाचार