Maharajganj: पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं बाज आ रहे लोग, पुलिस ने काटे ई-चालान

डीएन ब्यूरो

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार भले ही कई सख्त कदम उठा रही है। इसके बाद भी कई लोग ऐसे हैं जो इन नियमों को ताख पर रखकर आराम घूम रहे हैं। जिसको लेकर कोठीभार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई लोगों के चालान काटे हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



महराजगंजः कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कड़ाई कर रही। इसके बाद भी कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर कोठीभार पुलिस सख्ती दिखाते हुए सिसवा कस्बे के इस्टेट तिराहे पर बिना मास्क और हेलमेट ना लगाएं लोगों का दोपहिया वाहनों का ई चालान काटा गया।

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा भत्ता, लॉकडाउन के चलते य़ूपी सरकार का फैसला

चालान काटते हुई पुलिस

लॉकडाउन पार्ट 2 के ग्यारहवें दिन शनिवार की सुबह सिसवा कस्बे के इस्टेट तिराहे पर चौकी प्रभारी और एसआई ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के साथ ही बिना हेलमेट और मास्क के दो दोपहिया वाहनों को सीज किया।

यह भी पढ़ें: विशालकाय अजगर ने कुत्ते को लीला, लगा मजमा, घंटों चला संघर्ष

पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार लोगों से अपील की जा रही है की बिना मास्क और बिना हेलमेट के घर से ना निकले। कुछ ऐसे लोग भी है जो लॉकडाउन अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 21 दोपहिया वाहन का ई-चालान काटने के साथ ही दो बाइकों सीज कर दिया गया।










संबंधित समाचार