अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने पहुंचे कार्यकर्ताओं को इस खास अपील के साथ लौटाया गया

डीएन ब्यूरो

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को एक खास अपील के बाद लौटा दिया गया। पढिये, पूरी खबर..



लखनऊ: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 47 वां जन्मदिन है। लेकिन देश भर में फैली कोरोना महामारी के कारण इस बार उनके जन्मदिन पर उस तरह का आयोजन नहीं किया गया, जैसा पहले से होता आया है। हालांकि अपने नेता जन्मदिन के मौके पर कई कार्यकर्ता आज भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे लेकिन उनका नंबर नोट करके यह कहा गया कि सपा अध्यक्ष खुद उनसे बातचीत कर उनका हाल चाल पूछेंगे। 

पार्टी मुख्यालय पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं को कोरोना के मद्देनजर घरों पर ही पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाने और जरूरतमंद लोगों के लिये अपने स्तर  कुछ मदद करने की अपील के साथ लौटा दिया गया। इस अपील से कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखा गया। पार्टी मुख्यालय से लौट रहे कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी प्रमुख के जन्मदिन पर मानवता की सेवा करने की अपील से उनमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

डाइनामाइट न्यूज से बात करते हुये पार्टी मुख्यालय में सपा नेता सुरेश ठाकुर ने कहा की सपा शासनकाल में किये गये लोक-कल्याणकारी कामों को यूपी की जनता आज भी याद कर रही है। सपा अध्यक्ष हम सभी लोगों के आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में हम लोग जनता के बीच पंहुच कर मदद करने का काम कर रहे हैं।










संबंधित समाचार