Update: महराजगंज में बाढ़ से अब तक 9 लोगों की मौत

डीएन संवाददाता

महराजगंज में बाढ़ से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें तीन किशोरी भी शामिल हैं जिनकी बृजमनगंज इलाके में डूबने से मौत हो गयी।

महराजगंज में बाढ़ से 9 लोगों की मौत
महराजगंज में बाढ़ से 9 लोगों की मौत


महराजगंज: जिले में बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है और इंसानी जीवन पर खतरा बढ़ता जा रहा है। बाढ़ के कहर से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 3 लड़कियां भी शामिल हैं। मौत के कारण यहां कोहराम मचा हुआ है। मृतक लोगों में से अभी कुछ की पहचान नहीं हो पायी है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद

यह भी पढ़ें: महराजगंज: डाइनामाइट न्यूज़ की आशंका हुई सच, बंदेईया बांध टूटा, मचा कोहराम

शुक्रवार को  बृजमनगंज थाने के बेला हरैया तिहुलवा गांव में बाढ़ का पानी गांव में घुसने लगा तो सभी लोग घर छोड़कर भागने लगे। उनमें से 3  लड़कियां भी थी जिनकी उम्र 12 -15 साल की थी। ये लोग भी घर छोड़कर भाग ही रहे थे तभी उनके पैर घर के बाहर बने गड्ढे में फिसल गया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग

आनन-फानन में गांव वालों ने किसी तरह लड़कियों को बाहर निकाला और हास्पिटल ले गए जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिले में अब तक कई लोगों को बाढ़ के कारण अपनी जान गवांनी पड़ी है। जन-जीवन कई दिनों से अस्त-व्यस्त है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ का सितम: सैकड़ों मोटरसाइकिलों का जला क्लचप्लेट

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 










संबंधित समाचार