महराजगंज: नाबालिग ने लगाए डॉक्टर पर गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

कोल्हुई थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक डॉक्टर पर नाबालिग लड़की ने गलत तरीके से छुने का गंभीर आरोप लगाया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक डॉक्टर पर नाबालिग लड़की ने गलत तरीके से छुने का गंभीर आरोप लगाया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ये मामला सोमवार का है। नाबालिग लड़की इलाज के लिए डॉक्टर के क्लिनिक गई थी। लड़की का कहना है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे गलत तरीके से छुआ। लड़की ने ये बात अपने घर वालों को बताई। 

जिसके बाद लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

इस मामले में सीओ अनुज सिंह ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि सुसंगत धाराओं मे मुक़दमा पंजीकृत कर विधिक कारवाई की जा रहीं है।










संबंधित समाचार