महराजगंज: घुघुली थाने के मेदनीपुर गांव में हुई फायरिंग मामले में एसपी का बयान डाइनामाइट न्यूज़ पर सुनें

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिला जहां पूरी तरह लॉकडाउन की चपेट में हैं, वहीं पर घुघुली थाने के मेदनीपुर गांव में गोली चलने की खबर है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:



महराजगंज: जिला जहां पूरी तरह लॉकडाउन की चपेट में हैं, वहीं पर घुघुली थाने के मेदनीपुर गांव में सुबह पहले गोली चलने की खबर है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज का निक्कू जायसवाल मर्डर: हत्या के आरोपी अनिल गुप्ता को कब मिलेगी सजा? परिजनों के आंखों के नहीं सूख रहे आंसू?

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक गोली पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों के बीच चली है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक घायल को तीन गोली मारी गयी है। 

यह भी पढ़ेंः महराजगंज की बड़ी ख़बर, हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल

मौके पर पुलिस

इस मामले में एसपी का बयान सामने आय़ा है, महराजगंज पुलिस के आफिशियल ट्विटर पर बयान जारी कर उन्होंने कहा है कि फायरिंग विवाद के बाद की गयी है। गोली मारने वाले पक्ष में तीन लोग शामिल बताये जा रहे हैं। मामले में घायल पक्ष से मुकदमा पंजीकृत हो रहा है। एसपी का कहना है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

 यह भी पढ़ेंः गैंगेस्टर अनिल गुप्ता की बढ़ी मुसीबतें, फर्जी RTI/लीगल नोटिस के नाम पर अधिकारियों को डरा-धमका अर्जित की गयी सम्पतियों की जब्ती में जुटा जिला प्रशासन

गोली से घायल युवक

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व मेदनीपुर ग्रामसभा के कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की गंभीर रूप से पिटाई कर दी थी। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में से रंजिश चल रही थी। आज सुबह दोनों पक्ष सात बजे के करीब एक बार फिर आपस में भिड़ गए और एक पक्ष के विजय पुत्र बलवंत (22) को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस समय गोली मारी गयी उस समय विजय गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास अपने खेत पर जा रहा था।

यह भी पढ़ें: गैंगेस्टर अनिल गुप्ता पर दर्ज हत्या, रंगदारी, वसूली, हिस्ट्रीशीट, गुंडा एक्ट जैसे संगीन मुकदमों की सरकारी कुंडली

बताया जा रहा है कि कट्टे से तीन फायर किया गया। जिसमें से दो गोली पेट में तथा एक गोली विजय के कान पर लगी। गोली चलाने के बाद कर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, घुघली लाया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।










संबंधित समाचार