महराजगंज: रिजल्ट के बाद नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी की पहली प्रतिक्रिया डाइनामाइट न्यूज पर

डीएन संवाददाता

निकाय चुनाव में नौतनवा और सोनौली के अपने दोनों निर्दलीय चेयरमैनों की जीत से नौतनवा के विधायक अमनमनि त्रिपाठी गदगद हैं। नतीजे आने के बाद डाइनामाइट न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि जनता ने विरोधियों को करारा जवाब दिया है।



महराजगंज: निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत से उत्साहित नौतनवा के युवा विधायक अमनमनि त्रिपाठी ने डाइनामाइट न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में जीत का श्रेय जनता को देते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले में दो निर्दलियों की जीत के साथ अमनमणि त्रिपाठी ने किया विरोधियों को जमींदोज

उन्होंने कहा कि नौतनवा की जनता ने पहले भी उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है और इन चुनावों में भी जनता के आशीर्वाद के कारण यह जीत सुनिश्चित हो सकी है।

विरोधियों के बहकावे में नही आयी जनता

अमन ने कहा कि उनके विरोधियों ने इस चुनाव में हमारे खिलाफ तमाम तरह की भ्रांतियां फैलाने की कोशिश की लेकिन जनता ने विरोधियों को माकूल जवाब देकर करारा सबक सिखा दिया है। हमारे खिलाफ यह भी भ्रम फैलाने के प्रयास किया गया कि अमन ने 8 माह की सरकार में क्षेत्र और जनता के विकास के लिये कोई काम नहीं किया, जबकि हकीकत यह है कि जनता ने निकाय चुनावों में हमें विकास के नाम पर ही वोट दिया है। 

चुनाव के दौरान हुआ बवाल राजनीतिक विरोधियों की चाल

चुनाव प्रचार के दौरान हुए बवाल को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब ने उन्होंने कहा कि ये हमारे खिलाफ विरोधियों की राजनीतिक बौखलाहट थी। विरोधियों ने बवाल को खुद ही अंजाम देकर लोगों को हमारे खिलाफ बरगलाने का प्रयास किया, जो सफल नहीं हुआ क्योंकि उस दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे जनता ने अपनी आंखों से देखा। यही कारण है कि चुनाव में जनता ने हमारा साथ दिया।

मुख्यमंत्री मेरे अभिभावक हैं

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने हमेशा मुझ पर भरोसा जताया है, वे मेरे अभिभावक हैं, मैं उनके लड़के के समान हूं। मैं हमेशा उनका आभारी हूं।  

 

 










संबंधित समाचार