महराजगंज में बाढ़ का कहर: चंदन पुल टूटा, नेपाल से कटा संपर्क

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के ठूठीबारी इलाके में चंदन पुल टूटने के कारण नेपाल से आवागमन ठप हो गया है और पूरा ट्रांसपोर्ट सिस्टम चरमरा गया है।



महराजगंज: जिले में बाढ़ के कारण स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। आफतों की मार बढ़ती जा रही है। ठूठीबारी इलाके में चंदन पुल टूटने से गांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और पूरा ट्रांसपोर्ट सिस्टम बुरी तरह चरमरा गया है। नेपाल से सड़क संपर्क कट गया और आवागमन ठप हो गया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद

चंदन पुल के टूटने से सारा पानी गांव की तरफ बढ़ रहा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

VIDEO: महराजगंज में बाढ़ का कहर जारी, फरेंदा से टूटा सड़क संपर्क

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग

इस पुल के टूटने से महराजगंज और नेपाल तक का आवागमन ठप हो गया है। इतना ही नहीं पुल की मरम्मत के लिए ग्रामीणों को खुद मशक्कत करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने की महराजगंज डीएम से बात, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

ऐसा माना जा रहा है कि अगर जल्द से जल्द पुल का निर्माण ना हुआ तो ग्रामीणों को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 










संबंधित समाचार