सीएम योगी ने की महराजगंज डीएम से बात, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

डीएन ब्यूरो

बाढ़ की भयानक स्थिति को संज्ञान में लेते हुये सीएम योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज के डीएम से बात की और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, यूपी
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, यूपी


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। महराजगंज के कई गांवों में आई बाढ़ के सिलसिले में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज के जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह से बातचीत की और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

VIDEO: महराजगंज में बाढ़ का कहर जारी, फरेंदा से टूटा सड़क संपर्क

 मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति से निपटने और पीड़ितों को जरुरी सहायता उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी को जरूरी निर्देश भी दिये।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद

यह भी पढ़ें: महराजगंज: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद

यह भी पढ़ें: महराजगंज के डीएम डाइनामाइट न्यूज़ पर LIVE: बाढ़ के कारण 5 दिन के लिए जिले के सभी स्कूल-कालेज बंद

सीएम योगी ने कहा कि जिलाधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन स्थलीय निरीक्षण कर राहत व बचाव कार्य तेज कराएं। साथ ही राहत शिविरों एवं बाढ़ प्रभावित बसावटों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सीएम योगी ने अन्य जिलाधिकारियों को  भी कड़े निर्देश देते हुये कहा कि बाढ़ राहत में लापरवाही बरतने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: सीओ सदर ने भी माना, बाढ़ में अब भी फंसे हैं सैकड़ों ग्रामीण

इसके अलावा बलरामपुर, कुशीनगर, गोरखपुर व सिद्धार्थनगर में भी कई दिनों से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सीएम योगी ने सभी जिलों के डीएम से बात करके कड़े निर्देश दिये हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 










संबंधित समाचार