महराजगंज: सपा प्रत्याशी शैल जायसवाल के समर्थन में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

डीएन ब्यूरो

निकाय चुनावों के लिये सभी प्रत्याशी जोरदार तरीकों से चुनावी प्रचार मेंं जुटे हुए है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शैल जयसवाल के समर्थन में आज यहां एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में शैल जयसवाल के पक्ष में जनता का भारी हुजूम उमड़ पड़ी, इस दौरान पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल समेत सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।



महराजगंज: यूपी के अलग-अगल जिलों में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोर-शोर से चल रही है। जैसे-जैसे निकाय चिनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही प्रत्याशी तेजी के साथ जनता को लुभाने में जुट गये है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के साथ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शैल जयसवाल के समर्थन में आज यहां एक भव्य जुलूस निकाला गया।

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, जीत के बाद जनता की जिम्मेदारी से कतराते हैं नेता 

 

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल और सपा प्रत्याशी शैल जयसवाल

 

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के साथ सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जुलुस निकालकर सपा प्रत्याशी शैल जायसवाल को जीताने की अपील जनता से की। इस दौरान सपा सरकार में कराये गए लाभकारी योजनाओं को भी जनता के सामने नेताओं ने रखा। सपा नेताओं ने जनता से कहा कि उन्हें मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सावधान होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, नेताओं की गैर-जिम्मेदारी से बाधित होता है विकास 

 

सपा प्रत्याशी शैल जयसवाल के समर्थन में जुटी भीड़


प्रत्याशियों के समर्थन में यह जुलुस सपा चुनाव कार्यालय से मेन चौराहा, सिनेमाहाल रोड होते हुए मऊ पाकड़ तक निकला गया। पूरे जुलूस मेंं भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही। 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव- जिन नेताओं से की अपेक्षा, उनसे ही मिली उपेक्षा    

                                                                                                              
(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)










संबंधित समाचार