महराजगंज: मंदिर के पास मिला युवक का शव, मृतक को देखा गया था क्षेत्र में घूमते हुए

डीएन ब्यूरो

जिले में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत मच गयी। जिस युवक का शव बरामद किया गया था, उसे स्थानीय जनता ने क्षेत्र में घूमते हुए देखा..



बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद होने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्राम सभा बरगाहपुर के लेहडा स्टेशन कस्बे में स्थित शिव मंदिर के पास रविवार की दोपहर युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने रविवार को मंदिर के पास युवक का शव देखा और घबराकर शोर मचाया। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। 

बरामद शव की शिनाख्त नजदीकी गांव दुबौलिया के टोला हरपुर निवासी गोरख पुत्र जोगी उम्र  35 के रूप मेंं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था। मृतक पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूमता देखा जा रहा था। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। 
 










संबंधित समाचार