महराजगंज: दलित नाबालिक लड़की से चाकू की नोक पर रेप, वारदात के बाद आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिये पुलिस की दबिशें

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दलित नाबालिक लड़की से चाकू की नोक पर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पूरी रिपोर्ट

घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जांच में जुटी पुलिस


महराजगंज: जनपद के सदर कोतवाली के अंतर्गत एक गाँव में दलित नाबालिक लड़की के साथ चाकू के नोक पर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। लड़की के पड़ोस में रहने वाले लड़के ने ही रेप की इस वारदात को रात के अंधेरे में अंजाम दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिये पुलिस दबिश दे रही है। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ घर में सो रही थी। रात को करीब 1 बजे लघुशंका करने के लिये लड़की घर से बाहर निकली। बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाला बबलू (21) नामक युवक लड़की को देखकर बाहर आया। बबलू ने चाकू की नोंक पर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकियां भी दी और मौके से फरार हो गया।

पीड़ित लड़की ने बाद में अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बबलू वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 0418/21  के तहत 376,506, एससीएसटी 3(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिशें डाल रही है। 










संबंधित समाचार