महराजगंज में हैवानियत, नाबालिग लड़की के साथ दो दरिंदों ने किया दुष्कर्म, क्षेत्र में सनसनी

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिले में दो दरिंदों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की शर्मनाक घटना सामने आयी है। वारदात के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में पढिये पूरी वारदात



कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के हल्का नंबर-2 के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौनी वारदात से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और लोगों में व्यापक रोष है। पुलिस ने इस मालमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली के जानकारी के अनुसार गांव की एक नाबलिग लड़की गांव के पास ही बकरी चराने गयी थी। किशोरी को अकेला देख कोल्हुई थाना क्षेत्र के ही राजपुर गांव निवासी युवक अंगद अपने साथी के साथ मिलकर किशोरी को जबरदस्ती धान के खेत में उठा ले गया।  आरोपियों ने वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

किसी तरह लड़की आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुँची और उसने सारा मामला अपनी माँ से बताया। 

लड़की की शिकायत के आधार पर परिजनों ने मामले की सूचना कोल्हुई पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से देखते हुए कोल्हुई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँची। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित लड़की की माँ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित अंगद के खिलाफ 376 और पाक्सो एक्ट में मुदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे आरोपी अर्जुन के खिलाफ भी 354(ख) व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया गया है। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महराजगंज अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों व स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
 










संबंधित समाचार