महराजगंज: नाबालिग लड़की के घर पहुंचकर की ये हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

नाबालिग बालिका के घर जाना और वहां गैरकानूनी हरकत करना एक आरोपी को बहुत मंहगा पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानिये, पूरा मामला..

कोल्हुई थाना (फाइल फोटो)
कोल्हुई थाना (फाइल फोटो)


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा 100 नम्बर पर फोन करने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लाई है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात आरोपी व्यक्ति छेड़खानी के इरादसे बालिका के घर आया। विवाद होने पर आरोपी व्यक्ति ने चाकू निकाल लिया। बालिका के परिजनो ने कोल्हुई पुलिस को सूचना दी और पुलिस आरोपी को थाने लाई है। बालिका के परिजनो ने व्यक्ति के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

इस मामले में एसओ कोल्हुई ने बताया रात में फोन पर सूचना मिली एक व्यक्ति चाकू लेकर घूम रहा है।100 नंबर की टीम आरोपी व्यक्ति को थाने लाई है। आरोपी व्यक्ति मानसिक रोगी टाइप लग रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
 










संबंधित समाचार