मायावती के बाद अखिलेश यादव से थोड़ी देर मिलने पहुंचेंगे तेजस्वी यादव

डीएन संवाददाता

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मायावती से रविवार देर रात मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जिसके बाद आज वो अब से थोड़ी देर बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए पहुंचेंगे। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..



लखनऊ: राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव कल रात राजधानी लखनऊ पहुंचे। जहां उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। उनकी बैठक बसपा सुप्रीमो के साथ लगभग 2 घंटे चली।

यह भी पढें: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज.. BJP नेता- कार्यकर्ता बसपा-सपा में आने को बेचैन 

यह भी पढ़ें: अखिलेश और मायावती ने किया ऐलान.. सपा और बसपा दोनों लड़ेंगे 38-38 सीटों पर लोकसभा का चुनाव 

वहीं आज तेजस्वी यादव समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने समाजवादी पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे। जहां सपा-बसपा गठबंधन के बाद बदले राजनीतिक हालात में राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।
 










संबंधित समाचार