लखनऊ: अखिलेश यादव बोले- भाजपा की नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह तबाह

डीएन ब्यूरो

प्रदेशभर से आये युवाओं, पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करने का वक्त आ गया है। इसलिये सभी युवा इस काम में आगे आएं। डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट

कार्यक्रम को संबोधित करते अखिलेश यादव
कार्यक्रम को संबोधित करते अखिलेश यादव


लखनऊः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां लोहिया वाहिनी के प्रदेश भर से आये युवाओं, पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र का अपहरण कर कॉरपोरेट व्यवस्था लागू करना चाहती है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। भाजपा संकीर्णता को बढ़ावा देकर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बोले अखिलेश यादव- सरकारी बंगले में तोड़फोड़ का आरोप भाजपा सरकार की साजिश

रैली को संबोधित करते अखिलेश यादव 

ये अब समाजवादियों की जिम्मेदारी हैं कि वे भाजपा की इस जनविरोधी नीतियों पर लगाम लगाए। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ताकत प्रदेश के युवा हैं और मुझे उम्मीद हैं कि भाजपा के खिलाफ उठ खड़ा होने हमारे युवा जरूर सपा का साथ निभाएंगे। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ- शिक्षक की भूमिका में नजर आये अखिलेश यादव, छात्रों को दी नई सीख

उन्होंने प्रदेश में किसानों की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 4 सालों में 35 लाख किसानों ने खेती से मुंह मोड़ लिया है। सरकार गन्ना किसानों को लगातार धोखा दे रही है, इससे आज किसान प्रदेश में आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। यह सब केंद्र में सत्ता पर काबिज भाजपा की वजह से हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि अब वक्त आ गया हैं कि 2019 में भाजपा को सबक सिखाया जाए और सपा को भारी मतों से जिताकर प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।










संबंधित समाचार