अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप,बोलें-बीजेपी ने बजट लूटकर सब बर्बाद कर दिया

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नगर निगमों में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने नगर निगम के बजट को लूटकर ‘सब कुछ बर्बाद कर दिया’ है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नगर निगमों में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने नगर निगम के बजट को लूटकर ‘सब कुछ बर्बाद कर दिया’ है।

पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन कानपुर देहात और कानपुर नगर में जनसभा और रोड शो कर यादव ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यादव ने कहा, ‘‘नगर निकाय चुनाव में भाजपा की हार होने जा रही है। भाजपा ने नगर निगमों में भारी भ्रष्टाचार किया है। शहरों में स्मार्ट सिटी के नाम पर झूठ बोला और धोखा दिया। प्रदेश का एक भी शहर स्मार्ट सिटी के मानक को नहीं पूरा कर रहा है।’’

उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण 11 मई को होगा। मतगणना 13 मई को होगी।










संबंधित समाचार