लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन समूचे यूपी में मना धूमधाम से

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उप मुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 49 वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। राजधानी लखनऊ में भी इस मौके पर हवन, पूजन, भंडारे औऱ केक काटने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। पूरी खबर..



लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ समेत तमाम जिलों में सोमवार को देर शाम तक सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का 49 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हवन, पूजन, भंडारे आदि का आयोजन कर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की। देर रात तक कार्यकर्ता मौर्य के जन्मदिन पर केक काटते रहे।

यह भी पढ़े: आजमगढ़: डिप्टी सीएम ने महिला समूहों द्वारा अपनाये गये स्वरोजगार को सराहा

गौरतलब है कि अपने जन्मदिन के मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ में कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद नहीं थे। लेकिन उनके जन्मदिन को मनाने को लेकर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी ।

यह भी पढ़े: दिव्य प्रेम सेवा मिशन कार्यक्रम में बच्चों का अदभुत योग प्रदर्शन

इसी कड़ी में लखनऊ स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में बौद्ध भिक्षु शीलरतन, भाजपा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद मौर्य समेत बड़ी तादाद में बौद्ध भिक्षुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया और केक काटकर उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की।










संबंधित समाचार