लखनऊ: कांग्रेस मुख्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया पार्टी का 134 वां स्थापना दिवस

डीएन संवाददाता

लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।इस मौके पर कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वजवंदन और गार्ड आफ आनर भी दिया गया। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..



लखनऊ: राजधानी में कांग्रेस पार्टी के 134 वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बडी तादाद मे मौजूद रहे। इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने बताया की कांग्रेस मूल्यों और आदर्शों की पार्टी है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय पर फहराया झंडा, पार्टी के कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

उन्होनें कहा की लोकसभा चुनाव पूर्व यूपी मे महागठबंधन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ही फैसला करेगें। वंही उन्होनें इस मौके पर एक बार फिर से राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाये जाने की इच्छा जताई।
 










संबंधित समाचार