Uttar Pradesh: महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम का कांग्रेस ने किया विरोध, विधानमंडल सत्र का किया बहिष्कार

डीएन ब्यूरो

संविधान दिवस के मौके पर यूपी में आयोजित विशेष विधानमंडल सत्र का कांग्रेस ने बहिष्कार किया है। इससे पहले सपा ने भी खराब कानून व्यवस्था और गन्ना किसानों की बदहाली को लेकर सत्र शुरू होने से पहले प्रदर्शन किया था। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...



लखनऊः यूपी के प्रतापगढ़ से कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा ने भाजपा पर महाराष्ट्र में हार्स-ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। उन्होनें आरोप लगाते हुए कहा की आज बुलाए गए विशेष सत्र का विधान सभा और विधान परिषद में कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ विधान परिषद नेता दीपक सिंह भी मौजूद रहें। साथ ही भाजपा द्वारा सत्र शुरू होने से पहले कल बुलाए गए सर्व दलीय बैठक को उन्होंने राजनैतिक स्टंट करार दिया है।  

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर एसएसपी लखनऊ ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ, ऑफिस का भी किया निरीक्षण

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने बताया की भाजपा द्वारा संविधान का मजाक बनाया जा रहा है। महाराष्ट्र से पहले कर्नाटक और गोवा में भी ऐसे ही खरीद-फरोख्त कर सरकारे बनाई गई थी। कांग्रेस पार्टी ने इसके विरोध में विधानमंडल सत्र का बहिष्कार किया है।










संबंधित समाचार