भाजपा प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदस्यता अभियान की दी जानकारी

डीएन ब्यूरो

आज भाजपा मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई। जिसमें पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। बैठक में केंद्रीय चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह, सुनील बंसल समेत दूसरे नेता मौजूद रहे। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..



लखनऊ: भाजपा मुख्यालय में आज कई अहम बैठके हुई। जिसमें उपचुनावों समेत दूसरे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया की चुनाव की दृष्टि से राधा मोहन सिंह जी की उपस्थिति में आज बैठक हुई है। 6 जुलाई को सदस्यता प्रारम्भ हुई थी। 20 अगस्त तक अंतिम तिथि है। इसके बाद सत्यापन होगा। 

यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र

यह भी पढ़ें | लखनऊ: यूपी उपचुनाव के लिए BJP ने की संगठन बैठक, बनाई जीत की रणनीति

उन्होंने कहा की 50 लाख यूपी में सदस्य बनाने का लक्ष्य था। अभी 1 घण्टे पहले तक 1 करोड़ 80 लाख के सापेक्ष 53,92,719 सिर्फ यूपी में सदस्य हो गए हैं। हमारा जो संगठन पर्व है पिछले साधारण सदस्य अगले 3 वर्षों तक माने जाएंगे। साथ ही 50 सदस्य कम से कम सदस्य बनाने वाले सक्रिय सदस्य होंगे। यूपी में नए और पुराने मिलाकर 1 करोड़ 70 लाख सदस्य होंगे। 3 करोड़ पूरे देश मे नए सदस्य बने हैं। 

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

यह भी पढ़ें | नड्डा एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, महिला हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई

16 से 25 अगस्त तक प्राथमिक सदस्यों का सत्यापन करने वाले हैं। आज ही एक नए परिसीमन आयोग का गठन हुआ है।  लक्ष्मण आचार्य उसके प्रमुख हैं। 1 लाख 29 हजार बूथों पर इस बार हम प्रथम स्थान पर रहे हैं। आने वाले 2022 के चुनावों में C ग्रुप को A में परिवर्तित करने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा की उपचुनाव समेत पहली बार पार्टी स्नातक और शिक्षक सीटों पर भी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।










संबंधित समाचार