UP Assembly Election: योगी के गढ़ गोरखपुर में प्रियंका गांधी की गर्जना, प्रगति रैली में उमड़ी भारी भीड़, जानिये ये अपडेट

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिये कांग्रेस की जमीन को मजबूत करने में जुटीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी आज सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में प्रगति रैली को संबोधित करने जा रही। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

प्रियंका गांधी की गोरखपुर रैली में उमड़ी भीड़
प्रियंका गांधी की गोरखपुर रैली में उमड़ी भीड़


गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस को मजबूत आधार देने में जुटीं पार्टी महासचिव और यपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में प्रगति रैली को संबोधित करने जा रहीं है। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रियंका गांधी की इस गोरखपुर रैली को लेकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रियंका यहां से न केवल चुनावी आगाज करेंगी बल्कि प्रगति रैली से कांग्रेस में भी नई ऊर्जा का संचार करेंगी।

प्रियंका गांधी के लिये सजा प्रतिज्ञा रैली का मंच

गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को प्रियंका गांधी थोड़ी देर में संबोधित करने वालीं इस दौरान प्रियंका गाँधी जनता के सामने 8 प्रतिज्ञाएँ करेंगी। कांग्रेस की इस प्रतिज्ञा रैली में जबरदस्त भीड़ उमड़ी है।

प्रियंका गांधी गोरखपुर के चंपा देवी पार्क से गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों को एक साथ कांग्रेस के पाले में करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रयास करेंगी। प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से दोनों मंडलों के लोगों से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल आधा और कोरोना काल का पूरा बकाया साफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों को 'हम वचन निभाएंगे' नारे की प्रतिज्ञा लेंगी।










संबंधित समाचार