Priyanka Gandhi in UP: यूपी के महोबा में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में जनता से किये ये नये वादे, भाजपा पर बोला जमकर हमला

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस की जमीन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को यूपी के महोबा पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

महोबा में जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी
महोबा में जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी


लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस की जमीन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस महासचिव और यूपी पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी शनिवार को बुंदेलखंड पहुंची। महोबा में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गंधी ने जहां केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पढ़िये वहीं उन्होंने यहां की जनता से कई वादे भी कर डाले और चुनाव बाद यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन वादों को अमल में लाने की घोषणा की।

महोबा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि यूपी में कांग्रेस सरकार बनने पर राज्य में 20 लाख सरकारी रोजगार दिये जाएंगे, जिनमें से 40 फसदी रोजगार महिलाओ को मिलेंगे। इसके साथ ही बीमारी में 10 लाख तक का इलाज सरकार मुफ्त कराय़ेगी। राज्य की महिलाओं को तीन गैस सिंलेंडर मुफ्त मिलेंगे और आशा बहुओं का मानदेय बढ़ाया जायेगा।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस सरकार बनने पर राज्य में कोरोना के कारण प्रभावित छोटे व्यापारियों को 25 हजार दिये जाएंगे। स्कूल-कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त में स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जायेगी। महिलाओं के लिये भी कई योजनाएं शुरू की जायेगी। कांग्रेस सरकार किसानों का पूरा कर्जा माफ करेगी और बिजली की बिल भी माफ किये जाएंगे। राज्य में आवारा पशुओं की समस्या खत्म करने के लिये छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाया जायेगा।

इस मौके पर प्रियंका गांधी ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार झूठ की सभी हदें पार कर रही है। जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के समय मोदी सरकार ने पोस्टरों-विज्ञापनों में चीन का एयरपोर्ट दिखाया। भाजपा चुनाव जीनते के लिये झूठ, जाति, धन सबका प्रयोग कर रही है। 

उन्होंने कहा कि योगी राज में बुंदेलखंड के 1500 किसानों ने आत्महत्या की। यहां से लगातार पलायन हो रहा है। राज्य में रोजगार नहीं है। देश में किसान की आय 27 रूपये हैं। जबकि पीएम मोदी के उद्योगपति के मित्रों रोजाना 10 हजार करोड़ रुपये कमा रहे हैं। सरकार गरीबों के लिये कुछ नहीं करती है। सीएम योगी तपस्ता की बात कर रहे हैं, जबकि असली तपस्या श्रमिक कर रहा है, नौजवान कर रहा है और किसान कर रहा है। आगामी चुनाव में जनता इस सरकार को सबक सिखायेगी।










संबंधित समाचार