UP Assembly Election: प्रियंका गांधी का यूपी के चुनावी दंगल के लिये बड़ा ऐलान, महिलाओं को लेकर खेला ये सियासी दांव

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी दंगल के लिये कांग्रेस महासचिव और पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने लखनऊ में बड़ा ऐलान करते हुए महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस करतीं प्रियंका गांधी
लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस करतीं प्रियंका गांधी


लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी दंगल के लिये सभी पार्टियां नई-नई रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। मंगलवार को लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव और पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान करते हुए महिलाओं को लेकर बड़ा सियासी दांव खेला। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर भी कई जुबानी हमले किये।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसकी थीम 'लड़की हूँ, लड़ सकती हूं' रखी गई थी। प्रियंका गांधी ने इस मौके पर ऐलान किया कि यूपी में कांग्रेस आगामी विधान सभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा की राजनीति में महिलाओं को भी कंधा से कंधा मिलाने का अधिकार है और कांग्रेस महिलाओं को यह सम्मान देती रही है।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं से अपील की कि वह राजनीति में भागीदारी के लिए आगे आएं महिलाएं, कांग्रेस पार्टी उनको टिकट देगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं सेवा से तस्वीर बदल सकती हैं, हम महिलाओं को आगे बढ़ाएंगे।

इस मौके पर प्रियंका ने कहा कि मुझे इलाहाबाद युनिवर्सिटी की छात्राओं ने बताया कि नियम पुरुषों के लिए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का निर्णय उन्नाव की उस लड़की के लिए है जिसको जलाया गया, मारा गया। यह निर्णय हाथरस की उस लड़की के लिए है, जिसे न्याय नहीं मिला। कांग्रेस सभी को पूरा अधिकार देगी।

प्रियंका ने कहा कि वह लखीमपुर में एक लड़की मिली, उसने बोला प्रधानमंत्री बनना चाहती है, यह निर्णय उस लड़की के लिये है। यह निर्णय सोनभद्र में उस महिला के लिए है, जिसका नाम किस्मत है, जिसने अपने लोगो के लिए आवाज उठाई। यह निर्णय यूपी की हर एक महिला के लिये है। 










संबंधित समाचार