UP 69000 Teacher Recruitment: प्रियंका गांधी ने शिक्षक भर्ती मामले को लेकर कही ये बड़ी बात

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार पर एक बार फिर से हमला बोलते हुए ये बड़ी बात कही है। पढ़ें पूरी खबर..



लखनऊः 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती पर उठ रहे विवादों के बीच अब एक बार फिर से प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार को घेरा है।

मंगलवार को अपने फेसबुक लाइव पर उन्होनें कहा की यह उत्‍तर प्रदेश सरकार का व्‍यापम घोटाला है। उन्‍होंने कहा कि '69000 शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी के तथ्‍य सामान्‍य नहीं हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि अगर योगी सरकार ने शिक्षक भर्ती में पारदर्शिता बरती थी तो ये मामला अब तक लटक क्‍यों रहा है। यही नहीं, सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश क्‍यों कर रही है।

उन्होनें फेसबुक लाइव पर कहा की इस परीक्षा के लिए मेहनत करने वाले युवाओं के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए। अगर सरकार ने न्याय नहीं किया तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस पूरे देश के साथ है। 










संबंधित समाचार