यूपी की बिगड़ी कानून-व्यवस्था और हिंसा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

डीएन ब्यूरो

आज लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने राज्य की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा और नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन में जो हिंसा हुई उसमें यूपी पुलिस पर भई सवाल उठाए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...



लखनऊः आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर यूपी पुलिस द्वारा सीएए के विरोध प्रदर्शन पर लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होनें यूपी के सीएम पर सीधे हमला बोलते हुए कहा की भगवा वस्त्र भारतीय संस्कृति और हिन्दुत्व का प्रतीक है। ऐसे में सीएम को बगैर भेदभाव के कारवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: रोक के बाद भी धड़ल्ले से Polythene का हो रहा इस्तेमाल, बरस रही नगर निगम की कृपा

गीता में श्रीकृष्ण और अर्जुन संवाद का उदाहरण देते हुए बोलीं की करूणा और न्याय ही सरकार के गुण होते हैं। प्रियंका बोली की सीएए के विरोध प्रदर्शन के बाद कई बेगुनाहों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आंकड़े का हवाला देकर उन्होनें कहा की यूपी पुलिस ने 5500 लोगों को डिटेन करते हुए 1100 लोगों को गिरफ्तार  किया है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ पार्टी मुख्यालय पहुंची प्रियंका वाड्रा, कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

प्रियंका ने कहा की पहले सरकारी संपत्ति के नुकसान के लिए दोषियों की पहचान की जाए। उसके बाद बगैर किसी भेदभाव के कारवाई की जाए। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने हमेशा यूपी में खराब कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया है और आगे भी उठाती रहेगी। प्रियंका बोलीं की उपद्रव के दोषियों पर किसी तरह की कारवाई के पहले हाईकोर्ट के सिटिंग या रिटायर्ड जज से इसकी जांच सरकार को करानी चाहिए।










संबंधित समाचार