भाजपा संगठन की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सदस्यता अभियान और उपचुनाव पर हुई बैठक

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल के बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी संगठन की बैठक में शामिल हुए। जिसमें मुख्यमंत्री ने सदस्यता अभियान, उपचुनाव, एमएलसी चुनाव समय दूसरे मुद्दों पर पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत की। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..



लखनऊ: राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आज एक के बाद एक कुल 3 बैठकें हुई। जिसमें से अंतिम बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र

बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि भाजपा लगातार सदस्यता अभियान पर जोर दे रही है। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा सदस्य बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव कई विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई सीटों पर उपचुनाव समेत दूसरे मुद्दों पर मुख्यमंत्री योगी ने पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की।

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

राजनीतिक हलकों में इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कानून मंत्री बृजेश पाठक, पर्यावरण एवं वन मंत्री दारा सिंह चौहान, होमगार्ड एवं प्रांतीय रक्षा संगठन मंत्री अनिल राजभर समेत संगठन मंत्री सुनील बंसल जैसे दिग्गज भाजपा नेता मौजूद रहे।










संबंधित समाचार