भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर, देवरिया और संतकबीर नगर सहित सात सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर, देवरिया और संतकबीर नगर सहित सात सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर, देवरिया और संतकबीर नगर सहित सात सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किए। भाजपा ने बिना कोई जोखिम लिए गोरखपुर के उम्मीदवार के तौर पर भोजपुरी गायक और अभिनेता रवि किशन को मैदान में उतारा है। वह फरवरी में भाजपा में शामिल हुए थे।
BJP announced 7 candidates in UP:
— Manoj TibrewalAakash (@Manoj_Tibrewal) April 15, 2019
GKP: Ravi Kishan
Sant Kabir Nagar: Praveen Nishad
Deoria: Ramapati Ram Tripathi
Pratapgarh: Sangam Lal Gupta
Ambedkar Nagar: Mukut Bihari
Jaunpur: KP Singh
Bhadohi: Ramesh Bind
वहीं विधायक से मारपीट के मामले में चर्चा में आए संतकबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पर सपा से भाजपा में शामिल हुए गोरखपुर के मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को संतकबीर नगर से उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं भदोही से रमेश बिंद पर दांव लगाते हुए वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काट दिया गया है।