Rajya Sabha By Election: उत्तर प्रदेश में राज्य सभा उपचुनाव, जानिये भाजपा ने किसे बनाया उम्मीदवार
अमर सिंह के निधन के बाद उत्तर प्रदेश में खाली हुई राज्य सभा की सीट पर होने वाले उप चुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की खबर..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्य सभा सीट पर उपचुनाव के लिये भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर ली है। इस उप चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश के सैयद जफर इस्लाम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा में भाजपा सदस्यों की अच्छी खासी संख्या है, इसी संख्या बल के आधार को देखते हुए इस उप चुनाव में इस्लाम जफर की जीत तय मानी जा रही है। सैयद जफर इस्लाम भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।
राजनीति में आने से पहले सैयद जफर इस्लाम एक विदेशी बैंक के लिए काम करते थे। भाजपा में शामिल होने के पहले से ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनका करीबी रिश्ता है। माना जाता है कि जफर इस्लाम ने ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्र्रेस से भाजपा में शामिल करवाने में मुख्य भूमिका निभाई थी।