कुशीनगर: गठबंधन पर बसपा-सपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी.. बांटी मिठाई

डीएन संवाददाता

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सपा और बसपा गठबंधन की घोषणा के बाद बाद में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके जमकर खुशी मनाई। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..



कुशीनगर:सपा-बसपा गठबंधन का एलान होते ही दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। आतिशबाजी करने के साथ ही बैंड-बाजे की धुन पर झूमते हुए खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंब मीठा करवाया।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज.. BJP नेता- कार्यकर्ता बसपा-सपा में आने को बेचैन 

सुभाष चौक पर एकत्रित हुए दोनों दलों के कार्यकर्त्ता

यह भी पढ़ें: अखिलेश और मायावती ने किया ऐलान.. सपा और बसपा दोनों लड़ेंगे 38-38 सीटों पर लोकसभा का चुनाव 

खड्डा क्षेत्र में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए पटाख़े फोड़े और मिठाइयां बाटी। बुआ व भतीजे की एकजुटता का सभी ने समर्थन किया। दोनो दलो के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सुभाष चौक पर खुशियां मनाते हुए एक साथ मिलकर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।










संबंधित समाचार