फतेहपुर में छात्र नेता से पुलिस की बदसलूकी को लेकर कानपुर में छात्रों का प्रदर्शन

डीएन संवाददाता

कानपुर में विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र
पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र


कानपुर: पुलिस की बदसलूकी के खिलाफ आज छात्रों ने मोर्चा छेड़ा है। बीते दिनों फतेहपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी छात्र नेता पर हुए लाठी चार्ज से विरोध में आज छात्रों ने पुतला फूंका। पुलिस ने छात्र नेता पर बर्बरता से लाठियां बरसाईं। इसी को लेकर विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने परेड चौराहे पुलिस चौकी के सामने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और रोड जाम कर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के छात्र नेता सचिवेंद्र सिंह ने बताया कि फतेहपुर में जो पुलिस प्रशासन की छात्रों के साथ बदसलूकी और लाठी चार्ज किया गया। इसके बाद अभी तक उन दोषी पुलिस अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। इसके विरोध में हमने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका है। साथ ही रोड जाम करके पुलिस के सामने ही धरने पर बैठ कर नारेबाजी की। इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मी मूक दर्शक बन कर तमाशा देखते रहे। उनकी मांग है कि उन दोषी पुलिस वालों पर सख्त कार्यवाई हो।










संबंधित समाचार