Heavy Rain Alert: मुंबई में रेड अलर्ट, अगले कुछ घंटों में भारी बारिश और जलभराव की चेतावनी

डीएन ब्यूरो

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोग पहले ही भारी बारिश के कारण कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। अब मौसम विभाग द्वारा नई चेतावनी जारी करने से मुंबई वालों को और ज्यादा दिक्कतों का समना करना पड़ सकता है। पूरी खबर..

बारिश से मुंबई पहले ही बेहाल
बारिश से मुंबई पहले ही बेहाल


मुबंई: पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश से बेहाल मुंबई के लोगों को अगले कुछ घंटों में ज्यादा परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अगले 6 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश की इस संभावना को देखते हुए मुंबई के लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की जाती है।

मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी चेतावनी के बाद बीएमसी ने भी मुंबई के लोगों से इस दौरान समुद्री तटों पर न जाने की अपील की है। इसके साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों से भी दूर रहने की अपील की गयी है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने पहले मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था लेकिन अब इसे अपग्रेड कर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले 6 घंटे में मुबंई में जमकर बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान बिजली आपूर्ति में भी कटौती की जा सकती है। 

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और लोगों को तेज बारिश के कारण की तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। अब मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी चेतावनी के बाद मुंबई वालों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  
 










संबंधित समाचार