IAS Pradeep Kumar Jena: आईएएस प्रदीप कुमार जेना ओडिशा के नये मुख्य सचिव नियुक्त, जानिये उनके बारे में

डीएन ब्यूरो

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप कुमार जेना को रविवार को ओडिशा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

प्रदीप कुमार जेना, आईएएस
प्रदीप कुमार जेना, आईएएस


भुवनेश्वर: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप कुमार जेना को रविवार को ओडिशा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक वर्ष 1989 बैच के अधिकारी जेना अभी राज्य के विकास आयुक्त और विशेष राहत आयुक्त थे।

वह एस सी महापात्र की जगह एक मार्च को कार्यभार संभालेंगे। महापात्र 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

वर्ष 1991 बैच की आईएएस अधिकारी अनु गर्ग को अगला विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इससे पहले वह जल संसाधन विभाग की प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं।










संबंधित समाचार