Priyanka Gandhi: यूपी में किसान के घर जा रहीं प्रियंका गांधी के काफिले की चार गाड़ियों में टक्कर, कुछ वाहन क्षतिग्रस्त

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक किसान परिवार से मिलने जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में भिड़ गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

हापुड़ के पास हुआ हादसा
हापुड़ के पास हुआ हादसा


हापुड़: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले की चार गाड़ियां आपस में भिड़ गई। यह हादसा हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा पुल के निकट हुआ। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक किसान परिवार से मिलने जा रही प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियों में टक्कर से कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गये, हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: Farm Laws: राहुल गांधी ने दिल्ली में बैरिकेडिंग और किलेबंदी पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- यह स्थिति देश के लिये ठीक नहीं 

प्रियंका गांधी के साथ अजय कुमार लल्लू भी मौजूद

प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के रामपुर दौरे के लिये आज सुबह दिल्ली से रवाना हुईं। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह भी हैं। प्रियंका गांधी रामपुर के किसान नवरीत सिंह के परजिनों से मिलने जा रहीं हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान नवरीत सिंह की मौत हो गई थी। नवरीत के परिजनों से मिलने रामपुर जाते वक्त प्रियंका गांधी के काफिले की कुछ गाड़ियां हापुड़ के पास भिड़ गई।  

यह भी पढ़ें: Kisan Andolan: गाजीपुर बॉर्डर बंद, महापंचायत के बाद जोश में किसान, चक्का जाम की तैयारियां तेज, जानिये ताजा अपडेट

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी का काफिला जैसे ही ब्रजघाट में गंगा पुल के निकट पहुंचा, काफिले की चार गाड़ियां भिड़ गई, जिसमें प्रियंका गांधी की कार समेत कई गाड़ियां मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। घने कोहरे और धुंध को इस हादसे का कारण बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Know more about Rihanna: जानिये कौन हैं रिहाना? किसान आंदोलन पर जिसके ट्विट के बाद मचा बवाल, देश-दुनिया में हो रही इस नाम की चर्चा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन सुबोध त्यागी ने बताया कि प्रियंका गांधी का काफिला करीब नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (पूर्व में 24) स्थित ब्रजघाट पहुंचा। जहां समर्थकों द्वारा गाड़ियों को रोका गया। वहां मीडियाकर्मी भी पहुंचे, जिनसे बात करते समय काफिले में शामिल एक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पीछे से कार में जा घुसी। जिसमें प्रियंका गांधी की गाड़ी समेत एक के बार एक कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को किसी तरह की चोट नहीं आई। कुछ देर रुकने के बाद काफिला रामपुर की ओर रवाना हो गया है। 










संबंधित समाचार