Priyanka Gandhi: रायबरेली में प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द, अचानक लौटीं दिल्ली, जानिये वजह

डीएन ब्यूरो

विधान सभा चुनाव के मद्देनजर यूपी दौरे पर गईं प्रियंका गांधी कल लखनऊ से रायबरेली पहुंची थी। अब रायबरेली में प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम रद्द हो गये हैं और वह दिल्ली वापस लौट रहीं हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

रायबरेली दौरे के दौरान कल हनुमान मंदिर गईं थीं प्रियंका गांधी
रायबरेली दौरे के दौरान कल हनुमान मंदिर गईं थीं प्रियंका गांधी


लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस महासचिव और यूपी पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी कल रविवार को लखनऊ से रायबरेली पहुंची थी, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक करने के साथ ही कई कार्यक्रमों में भी शिरकत की। लेकिन अब आज रायबरेली में प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम रद्द हो गये हैं और वह दिल्ली वापस लौटी हैं।

रायबरेली दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी आज सुबह 7:30 बजे भुयेमऊ गेस्ट हाउस से सीधा लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं और सुबह लगभग 9 बजे वह लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी को आज अमेठी भी जाना था लेकिन वह कल देर शाम ही अमेठी निकल गई थीं। प्रियंका गांधी के रायबरेली में दूसरे दिन के कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं और वह दिल्ली लौट गईं।

प्रियंका गांधी के दिल्ली लौटने की वजह पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का एक ताजा बयान भी सामने आया है। अजय कुमार लल्लू का कहना है कि प्रियंका गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा तय नहीं था। यह केवल एक दिन का ही था, जिसे जरूरत के हिसाब से आगे बढ़ाया जा सकता था। पार्टी ने दूसरे दिन का दौरा प्लान नहीं किया था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कल लखनऊ से रायबरेली पहुंचने पर वहां के सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर में माथा टेका और बजरंग बली से आशीर्वाद लिया।  इस मौके पर हनुमान मंदिर के पुजारी ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद भी दिया।

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में भुइमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी मीटिंग्स भी, जहां उन्ने चुनावी मंथन किया और आगे की रणनीति पर चर्चा की। 










संबंधित समाचार