Priyanka Gandhi in Lucknow: प्रियंका गांधी ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में की बैठक, कहा- चुनाव में भाजपा को हराना कांग्रेस का लक्ष्य

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों लखनऊ के दौरे पर हैं। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में प्रियंका गांधी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में भाजपा को हराना कांग्रेस का लक्ष्य है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

फाइल फोटो
फाइल फोटो


लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों लखनऊ के दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी के यूपी दौरे का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन रविवार को उन्होंने पार्टी के प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं और नेताओं से साफ कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को हराना है। उन्होंने साफ किया कि इस लक्ष्य को पाने के लिए कांग्रेस किसी से राजनीतिक गठजोड़ भी करेगी।

लखनऊ प्रवास के तीसरे दिन प्रियंका गांधी रविवार सुबह सबसे पहले लखनऊ के कैंट क्षेत्र में वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर गईं। वहां से वापसी के बाद उन्होंने पार्टी के मुख्यालय में बैठक शुरू की। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 के शुरुआती महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों से गठजोड़ के लिये पार्टी का विकल्प खुला हुआ है। भाजपा को हराने के लिये कांग्रेस अन्य दलों से गठजोड़ को तैयार है।

प्रियंका गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए आप सभी लोग अपने लक्ष्य में लग जाएं। प्रियंका ने कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराने के लिए हम तो किसी भी किस्म के राजनीतिक गठजोड़ के लिए तैयार हैं।

बतां दें कि प्रियंका गंधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंची।  वह कल शनिवार को लखीमपुर भी गई, जहां उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी की शिकार हुई महिलाओं से मुलाकात की। लखीमपुर खीरी से वापसी के बाद फिर से लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में बैठक में जुट गईं। शनिवार के बाद रविवार सुबह भी उन्होंने पार्टी मुख्यालय में बैठक की।










संबंधित समाचार