UP Assembly Election: प्रियंका गांधी ने यूपी को लेकर किया एक और वादा, सरकार बनने पर करेंगी ये काम

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस की सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी को लेकर एक और वादा किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

प्रियंका गांधी ने यूपी को लेकर किया नया ऐलान (फाइल फोटो)
प्रियंका गांधी ने यूपी को लेकर किया नया ऐलान (फाइल फोटो)


लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की सियासी जमीन मजबूत करने में जुटीं कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी के लोगों खासकर महिलाओं को लेकर नये-नये ऐलान करती जा रही है। चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक और नया दांव खेला है। उन्होंने सरकार बनने पर यूपी की वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोलने की घोषणा की है।  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक ट्विट किया, जिसमें उन्होंने लिखा “वीरांगना झलकारी बाई जी को  नमन। कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर ज़िले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। दक्षता विद्यालयों में लड़कियों को कौशल विकास के प्रशिक्षण दिए जाएंगे”।

बता दें कि यूपी चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी ने इससे पहले महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने की घोषणाएं की थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार किया है। अब उन्होंने सरकार बनने पर लड़कियों के लिये दक्षता विद्यालय खोलने की घोषणा की है। 










संबंधित समाचार