महराजगंज: कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के बीच फरेंदा कस्बा एक सप्ताह के लिए सील, आवाजाही रहेगी बंद

डीएन ब्यूरो

फरेंदा कस्बे में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए फरेंदा कस्बे को एक सप्ताह के लिए सील कर दिया गया है। इसके साथ ही कई दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। पूरी खबर..



फरेन्दा (महराजगंज): फरेंदा कस्बे में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के संक्रमण को रोकने के लिए फरेंदा कस्बे को उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पूरे कस्बे को एक सप्ताह के लिए सील करा दिया है। एक पुलिसकर्मी व एक सभासद सहित अन्य तीन लोगों के पाजिटिव होने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। 

उप जिलाधिकारी फरेंदा राजेश जायसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र ने फरेंदा कस्बे को सील करा दिया है और स्थानिय लोगों समेत कर्मचारियों को कई सख्त निर्देश दिये हैं।

नये निर्देशों के तहत कस्बे में आवाजाही को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। कस्बे में सुबह 10:00 से 2:00 तक ही मेडिकल की दुकानें खुली रहेंगी। उसके बाद सभी प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन के तहत कार्यवाही की जाएगी।

वही फरेंदा थाने में एक सिपाही को कोरोना होने से थाने को भी सील कर दिया गया है। सिपाही के संपर्क में आए लोगों को  क्वारंटाइन रहने का निर्देश जारी किया गया है।

नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि नगर को सैनिटाइज किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों के साथ नगर पंचायत कर्मी  नगर के प्रमुख रास्तों को सील कर रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव में सभासद भी है।










संबंधित समाचार