Vivan Sundaram: मशहूर कलाकार विवान सुन्दरम का निधन, जानिये उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

डीएन ब्यूरो

मशहूर भारतीय कलाकार विवान सुंदरम का बुधवार को सुबह निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

विवान सुन्दरम का निधन
विवान सुन्दरम का निधन


नयी दिल्ली: मशहूर भारतीय कलाकार विवान सुंदरम का बुधवार को सुबह निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

‘सफदर हाशमी मेमोरियल ट्रस्ट’ (सहमत) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ विवान सुंदरम ने सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।’’

विवान सुंदरम ‘सफदर हाशमी मेमोरियल ट्रस्ट’ के संस्थापक न्यासी थे।

सुंदरम के मित्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने बताया कि सुंदरम पिछले कुछ महीनों से बीमार थे।

हाशमी ने को बताया, ‘‘ पिछले तीन महीने से वह इलाज के लिए लगातार अस्पताल जा रहे थे।’’

शिमला में कल्याण सुंदरम और इंदिरा शेरगिल के घर 1943 में उनका जन्म हुआ। कल्याण सुंदरम भारत के विधि आयोग के पूर्व अध्यक्ष थे और इंदिरा शेरगिल प्रसिद्ध भारतीय कलाकार अमृता इंदिरा शेरगिल की बहन हैं।

दिल्ली में बसे इस कलाकार ने बड़ौदा की एमएस यूनिवर्सिटी और लंदन के ‘द स्लेड स्कूल ऑफ फाइन आर्ट’ से पेंटिंग की पढ़ाई की।

सुंदरम की कई पेंटिंग को कोच्चि (2012), सिडनी (2008), सेविल (2006), ताइपे (2006), शारजाह (2005), शंघाई (2004), हवाना (1997), जोहान्सबर्ग (1997) और क्वांगजू (1997) में प्रदर्शित किया गया।

सुंदरम के परिवार में उनकी पत्नी गीता कपूर हैं, जो कला समीक्षक हैं।










संबंधित समाचार