प्रख्यात पत्रकार नोरा चोपड़ा का निधन

डीएन संवाददाता

देश की जानी-मानी पत्रकार नोरा चोपड़ा का निधन हो गया है।

पत्रकार नोरा चोपड़ा का फाइल फोटो
पत्रकार नोरा चोपड़ा का फाइल फोटो


नई दिल्ली: देश की प्रख्यात पत्रकार, स्तंभकार और राजनीतिक विश्लेषक नोरा चोपड़ा का आज दिल्ली में निधन हो गया। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रही थीं।

संडे गार्जियन, पंजाब केसरी सहित कई अखबारों में वे नियमित कालम लिखती थीं। देश की राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ थी। तमाम नौजवान पत्रकारों की वे प्रेरणाश्रोत थीं।

राष्ट्रपति के साथ नोरा चोपड़ा (फाइल फोटो)

उनके निधन पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की है। पत्रकारों के बीच वे नोरा आपा के नाम से मशहूर थीं। उनके निधन पर पत्रकार गौतम लाहिड़ी, पल्लवी घोष, यूसुफ अंसारी, अरुण सिंह, रमन कुमार, निधि शर्मा, संदीप फुकन, सोनी मिश्रा, रवि त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, सुनील प्रभु, सुहैल हामिद, सुप्रिया भारद्वाज, महेन्द्र सिंह, आलोक झा, अमित पांडेय, अदिति टंडन, आशीष कुमार सिंह, शादाब, शाहिद, नवीन कपूर, लक्ष्मी अय्यर, शकील अख्तर, सुबोध घिल्डियाल, अमित, शिशिर सोनी इत्यादि ने दुख जताया है।

उन्हें आज शाम 7.30 बजे ओखला कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-खाक किया जायेगा।

वे अपने पीछे पति डा. अरविंद चोपड़ा और दो पुत्रों राहिल चोपड़ा व रोहन चोपड़ा को छोड़ गयी हैं।










संबंधित समाचार