पश्चिमी यूपी से हिंदुओं के पलायन का मामला उठाने वाले भाजपा सांसद हुकुम सिंह का निधन

डीएन संवाददाता

कुछ देर पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद हुकुम सिंह का निधन हो गया है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर..

दिवंगत हुकुम सिंह की फाइल फोटो
दिवंगत हुकुम सिंह की फाइल फोटो


नई दिल्ली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता हुकुम सिंह का निधन हो गया है। वे इस समय कैसराना लोक सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद थे।

पश्चिमी यूपी से हिंदुओं के पलायन का मामला उठाने वाले ये सबसे पहले शख्स थे। यूपी के 2017 के विधानसभा चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बना था। इसी को लेकर हुकुम सिंह काफी चर्चा में आये थे।

वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ देर पहले ही उन्होंने नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। इनका जन्म 5 अप्रैल 1938 को कैराना में हुआ था।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इन्होंने वकालत की पढ़ाई की थी। इनकी पांच पुत्रियां हैं। इनमें से एक मृगांका सिंह विधानसभा का चुनाव भी 2017 में लड़ी थीं।










संबंधित समाचार