भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले ने पार्टी से दिया इस्तीफा.. बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

डीएन ब्यूरो

बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले कई मुद्दों को लेकर बीजेपी से नाराज चल रहीं थीं जिसके बाद में आज उन्होने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है साथ ही उन्होने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। डाइनामाइट न्यूज एक्सक्लूसिव..

सांसद सावित्रीबाई फुले (फाइल फोटो)
सांसद सावित्रीबाई फुले (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश को मनुस्मृति से चलाना चाहती है। भाजपा दलित, पिछड़ा व मुस्लिम विरोधी है और आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है।

 

 साबित्री बाई फुले भाजपा को लेकर काफी दिनों से आलोचनात्मक रुख़ अपनाए हुए थीं। दलितों, पिछड़ों, संविधान जैसे तमाम मुद्दों पर वह पार्टी के रुख से अलग लगातार बयान देती रही हैं।










संबंधित समाचार