UP Election: यूपी के दिग्गज कांग्रेसी नेता आरपीएन सिंह ने थामा भाजपा का दामन, आज ही दिया था पार्टी से इस्तीफा

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आज कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले दिग्गज नेता आरपीएन सिंह अबसे थोड़ी देर पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह
दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आज कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह अबसे थोड़ी देर पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में आरपएन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह सियासी घटनाक्रम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

यूपी चुनाव से पहले दिग्गज नेता आरपीएन सिंह का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिये बड़ा झटका है। आरपीएन सिंह के पहले से ही भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचे, पार्टी नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।

यह भी जानकारी सामने आ रही है कि भाजपा आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से खड़ा कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल आरपीएन सिंह की तरफ से इस सीट से चुनाव लड़ने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
 










संबंधित समाचार