यूपी चुनाव: राहुल गांधी बोले- उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस ने आज अपने 125 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भाजपा को लेकर एक आक्रामक बयान भी सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस ने आज अपने 125 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में कांग्रेस ने कांग्रेस ने उन्नाव गैंग रेप पीड़िता की मां को भी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में पार्टी ने 40 फीसदी टिकट महिलाओं और 40 फीसदी टिकट युवाओं को दिये हैं।
कांग्रेस की पहली सूची जारी होते ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भाजपा को लेकर एक आक्रामक बयान भी सामने आया है। यह बयान उनका उन्नाव गैंग रेप पीड़िता की मां को टिकट देने और भाजपा को लेकर हैं।
राहुल गांधी एक ट्विट करके भाजपा पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने लिखा है "उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी"!
उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!#Election2022
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 13, 2022
बता दें कि उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में बड़े नामों की बात की जाए तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को भी यूपी चुनाव के लिये टिकट मिला है।