UP Election: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, आरपीएन सिंह ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों के नेताओं का इधर से उधर जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका (फाइल फोटो)
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका (फाइल फोटो)


लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कई नेता अब तक पाला बदलकर अपने सुरक्षित ठिकाने तक पहुंच चुके हैं। नेताओं का इस पार्टी से उस पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के बड़े नेता  और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकता है।

यह खबर यूपी की सियासत के लिय बेहद बड़ी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह ने अबसे कुछ देर पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों पर यदि विश्वास किया जाए तो आरपीएन सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यह भी खबर है कि इसके लिये भाजपा ने अंदरखाने सारी तैयारियां कर ली हैं। यहां तक कि कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में आने वाले आरपीएन सिंह के टिकट को लेकर भी निर्णय लिया जा चुका है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भाजपा आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से खड़ा कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल आरपीएन सिंह की तरफ से इस सीट से चुनाव लड़ने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।










संबंधित समाचार